एकलिंगपुरा में सीवरेज का पानी खेतों में छोड़ने से परेशान ग्रामीण

जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप लगाई गुहार

 | 
sewage

उदयपुर 3 सितंबर 2024। शहर में लगातार बारिश से कई नदी नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं तो दूसरी तरफ कॉलोनी का पानी कृषि भूमि और खेतो में छोड़ा जा रहा है जिससे क्षेत्रवासी परेशान हो रहे हैं। 

दरअसल उदयपुर के एकलिंगपुरा क्षेत्र में झामर कोटडा रोड पर बनी कॉलोनी का पानी यूडीए द्वारा खेतों में छोड़ दिया जा रहा है जिससे किसानों को नुकसान होने की संभावना है। 

मंगलवार को एकलिंगपुरा के क्षेत्रवासी कलेक्ट्री पहुंचे जहां जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और वंहा की स्थितियों के बारे में अवगत करते हुए गुहार लगाई की इस तरह सीवरेज का पानी जो खेतों में नहीं छोड़े अन्यथा किसानों को इससे भारी नुकसान भी होने वाला है। वहां के किसान खेती पर आधारित है और फसल खराब होने से आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ रहा है। 

ज्ञापन देने पहुंचे क्षेत्र वासियों ने कहा कि यूडीए के अधिकारियों द्वारा बाउंड्री को तोड़कर खेतों में पानी को छोड़ दिया गया है कई बार उनके द्वारा मना भी किया गया लेकिन अधिकारियों द्वारा उन्हें धमकाया गया जबकि पास में ही एक नाली भी बनी हुई थी लेकिन नाली की सफाई नहीं होने से पानी खेतों में पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर गुहार लगाई है कि कॉलोनी के पानी को खेतो में छोड़ने से रोका जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News