पेयजल संकट से त्रस्त लोसिंग सहित 5 पंचायतो के ग्रामीण
विभागों के आपसी समन्वय का अभाव
उदयपुर 21 अप्रैल 2026। बाघेरी नाका जल परियोजना, PHED विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड तथा पम्प चालक के आपसी समन्वय के अभाव के चलते लोसिंग, कड़िया, भुताला, कदमाल, वाटी ग्राम पंचायतों के सभी राजस्व गांवो में पेयजल संकट गहरा गया है।
इन गांवों में पहले से ही विभागीय समन्वय के अभाव के चलते पिछले 1 साल से पेयजल की अनियमितता बनी हुई थी, परन्तु गर्मी आते ही विद्युत विभाग की कटौती के चलते तुला पम्प हाउस से लोसिंग स्थित टँकी तक पानी नही पहुँच पा रहा है।
इस सम्बंध में लोसिंग ग्राम पंचायत के प्रशासक हेमन्त श्रीमाली ने ज़िला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को ज्ञापन देकर पेयजल संकट का समाधान की मांग की। लोसिंग पंचायत में इस जल परियोजना के अलावा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही है जिससे ग्राम पंचायत में पेयजल का गम्भीर संकट बना हुआ है।
ज्ञापन के माधयम से ज़िला कलेक्टर को अवगत करवाया की विद्युत विभाग द्वारा 6 घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है, जिससे तुला पम्प हाउस से लोसिंग मुख्य टँकी तक पानी आने से पहले ही विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है। जिससे लोसिंग की टँकी नही भर पाती है।
उन्होंने जिला कलेक्टर से विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देकर पेयजल समस्या के स्थायी समाधान करने तथा तुला पम्प हाउस पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग की।
#Udaipur #UdaipurNews #WaterCrisis #DrinkingWaterCrisis #UdaipurRural #UdaipurVillage #GramPanchayat #WaterShortage #PowerCut #ElectricityIssue #PHED #WaterSupply #InfrastructureFailure #SaveWater #WaterProblem #VillageLife #CivicIssues
