लगातार चोरी से परेशान ग्रामीणों ने नाई थाने का किया घेराव

पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज हजारों की तादाद में ग्रामीणों पहुंचे थाने

 | 
nai police station

उदयपुर 3 मई 2024 । ज़िले के नाई एवं उसके आसपास के गांव में लगातार चोरी से परेशान ग्रामीणों ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाई  थाने का घेराव किया।

ग्रामीणों ने गुरुवार देर रात महिलाओ के साथ नाई थाने पहुंचकर घेराव करते हुए चैनल गेट पर ताला लगा दिया। गेट बंद होने से नाई थाने का जाप्ता अंदर रह गया और ग्रामीण थाने के बाहर नारेबाजी करते रहे। नाई थाना के घेराव की सूचना पर मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत किया।   

nai police station

आपको बता दे कि इससे पूवर भी ग्रामीणों ने एक माह पहले झाड़ोल मार्ग को जाम करते हुए ग्रामीण क्षेत्रो में बढ़ती हुई चोरियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News