उदयपुर मे मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, BSNLऑफिस का घेराव

 | 
BSNL

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर के बड़गांव पंचायत समिति की धार पंचायत के राजस्व ग्राम उबेश्वर जी की कुण्डाल क्षेत्र मे मोबाईल टावर लगाने हेतु जिला कलेक्टर द्वारा जमीन आंवटित करनें, सांसद मन्नालाल रावत एवं ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा को ज्ञापन देकर समस्या से अनेक बार अवगत करानें के बावजूद BSNL द्वारा मोबाईल टावर नंही लगायें जानें के कारण आज क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विभाग का घेराव किया।

समाजसेवी हरीश भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने BSNL कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में BSNL का मोबाइल टावर नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से संचार संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल नेटवर्क के अभाव में न तो ठीक से फोन पर बातचीत हो पाती है और न ही इंटरनेट सेवाओं का लाभ मिल पा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल नेटवर्क दैनिक जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुका है। विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई, युवाओं के जरूरी काम, सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी, ऑनलाइन लेन-देन और आपातकालीन सेवाओं के लिए मोबाइल नेटवर्क बेहद जरूरी है। इसके बावजूद क्षेत्र में टावर की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

ग्रामीणों ने BSNL अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए जल्द से जल्द क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही टावर लगाने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान समाजसेवी हरीश भट्ट सहित देवी सिंह, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, उदय सिंह, सोहन सिंह, मान सिंह, खूम सिंह, भवानी सिंह, भोपाल सिंह, भेरू सिंह, अर्जुन सिंह, मोहन पुरी, माधु सिंह, प्रेम सिंह, किशन पुरी, किशन सिंह, जीवन सिंह और बलवंत सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News