वीरेन्द्र सिंह सोलंकी राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त
उदयपुर 21 अगस्त 2025 । राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल (पुर्व सांसद राज्यसभा) , राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोडा व राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण जैन की संस्तुति के उपरांत पुर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भाजपा उदयपुर देहात जिला वीरेन्द्र सिंह सोलंकी को राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता राजस्थान के सभी 50 जिलों तथा सभी 314 तहसील स्तर तक राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन का ठोस विस्तार और व्यापक प्रचार प्रसार करने, हिन्दुत्व की रक्षा करने और सभी सनातन धर्मावलंबीयो में हिंदुत्व के प्रति गौरव भाव जागृत करने के लिये शिविर लगवाने के साथ साथ संपुर्ण राजस्थान में हिंदु मंदिरों की संपति को भु माफियाओं से पुर्णतः मुक्त करवाने तथा पवित्र नगरी नाथद्वारा नगरपालिका सीमा क्षैत्र में मांस मदिरा पर पुर्ण प्रतिबंध लगवाने की रहेगी।
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन भारत के 20 राज्यों में सक्रिय है तथा हिंदुओं को संगठित करने तथा हिंदु हित के विविध प्रकार के कार्यो को संपादित कर रहा है।
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी पुर्व में भाजपा उदयपुर देहात जिला के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, भाजपा चुनाव व सांख्यिकी प्रकोष्ठ के राजस्थान प्रदेश महामंत्री, सलुंबर, वल्लभनगर, गोगुंदा विधानसभाओं के भाजपा विधानसभा संगठन प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता भाजपा उदयपुर देहात जिला, राजपुत महासभा के प्रदेश महामंत्री, राजपुत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के संभागीय अध्यक्ष , केंद्रीय अध्यक्ष शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर, सह सचिव शहीद मेजर मुस्तफा बोहरा ट्रस्ट, प्रदेश सहसंयोजक राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन आदि विविध दायित्वों का सफलतापुर्वक निर्वहन कर चुके है।
