विश्वराज सिंह मेवाड़ ने धूणी दर्शन किये

महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़, उनकी पत्नी महिमा कुमारी (राजसमंद सांसद), विश्वराज सिंह मेवाड़ के पुत्र, भींडर राजघराने के महाराजा रणधीर सिंह भींडर ने जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सिटी पैलेस में स्थित धूणी दर्शन सम्पन्न किया...

 | 
vishvaraj singh mewar

उदयपुर 27 नवंबर 2024।  मेवाड़ राजपरिवार में धूणी दर्शन विवाद अब थमता नज़र आ रहा है। मेवाड़ राजघराने के सदस्य महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके पुत्र और नाथद्वारा के बीजेपी विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक के बाद सोमवार को सिटी पैलेस स्थित धूणी दर्शन को लेकर विवाद का आज अंत हो गया। 

महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़, उनकी पत्नी महिमा कुमारी (राजसमंद सांसद), विश्वराज सिंह मेवाड़ के पुत्र, भींडर राजघराने के महाराजा रणधीर सिंह भींडर ने जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सिटी पैलेस में स्थित धूणी दर्शन सम्पन्न किया। 

इससे पूर्व सुबह करीब 10 बजे अपने समोर बाग पैलेस में उन्होंने पारंपरिक तौर पर अश्व पूजा की और दूसरी रस्में निभाईं। इस दौरान उनकी पत्नी और राजसमंद सांसद महिमा कुमारी और सैकड़ों की संख्या में समर्थक भी मौजूद थे। अश्व पूजन के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ लवाजमे के साथ करीब 20 किलोमीटर दूर एकलिंगजी मंदिर पहुंच कर भगवान के दर्शन किये। इसके बाद शोक भंग की रस्म समोर बाद स्थित उनके निवास पर हुई जहाँ उन्हें रंगीन पगड़ी पहनाई गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News