बांसवाड़ा में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना शिविर 1 दिसंबर से
News-मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का तीन दिवसीय शिविर 1 दिसंबर से गढ़ी में
बांसवाड़ा 27 नवंबर 2025। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, बासवाडा की ओर से मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के अन्तर्गत 01 दिसबर 2025 से 03 दिसंबर 2025 को पचायत समिति परिसर गढ़ी में शिविर आयोजित किया जावेगा। योजना का उद्देश्य राज्य के श्रमिक, स्ट्रीट बैंडर एवं लोक कलाकारों द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाईयों और भविष्य संबंधी आशंकाओं का समाधान एवं वृद्धावस्था में उन्हे आर्थिक सम्बल प्रदान करना है। योजना में वही श्रमिक, स्ट्रीट वैडर एवं लोक कलाकार पात्र है जो ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है, जिनकी उम्र 41 से 45 वर्ष तक है। योजना के पात्र अभिदाताओं को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3000 तीन हजार रूपये मासिक पेंशन दी जावेगी। योजना के अन्तर्गत देय पेंशन मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन के अतिरिक्त होगी।
41 वर्ष से 45 वर्ष आयुवर्ग के श्रमिक, स्ट्रीट बैंडर एवं लोक कलाकार जिन्होंने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन करवा रखा है. वे जनाधार कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, यूएएन अकाउंट नंबर (ई-अस पोर्टल पर पंजीयन) लेकर 01 दिसंबर से 03 दिसंबर 2025 को पंचायत समिति परिसर गढ़ी में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर पंजीकरण करवा सकते है।
News-संविधान दिवस पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
बांसवाड़ा 27 नवम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांसवाड़ा के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारत के संविधान निर्माण की स्मृति में मनाए जाने वाले संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिले के विद्यालयों, जेल एवं तालुका स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का अयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य भारत के संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति विश्वास सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, बंदियों तथा आमजन को संविधान की प्रमुख विशेषताओं जैसे न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और विधिक सहायता की उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
न्याय रक्षक चिन्मय पुरोहित द्वारा डॉ. नागेन्द्र सिंह विधि महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर मौक पार्लियामेंट (बाल संसद) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य विक्रम सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा। इसी प्रकार न्याय रक्षक आरिफ खान पठान द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बांसवाड़ा में भी मौक पार्लियामेंट (बाल संसद) का आयोजन कर संसदीय प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इन कार्यक्रमों के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर, संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने की शपथ दिलवाई गयी।
शिक्षा के अधिकार एवं अन्य मौलिक अधिकारों ओर संवैधानिक सशक्तीकरण एवं नालसा व रालसा की गतिविधिओ व योजनाओ के बारे में जागरूकता फैलाने सहित विधिक सेवा के महत्व पर न्याय रक्षक उदयसिंह राठौड द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा में किया गया। न्याय रक्षक राजेन्द्र जैन ने भी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोधा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओजरिया एवं गुरूकुल विद्या भवन सेकण्डरी स्कूल, ठिकरिया में संविधान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया।
तालुका स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों व आमजन को संविधान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों इत्यादि की जानकारी दी गई।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
