उदयपुर के मावली में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

 | 
Mavli Voter Rally

 

Udaipur Times, Mavli Nagarpalika Chunav 2026: मावली नगर पालिका चुनाव 2026 में अधिक से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने नगरपालिका मावली में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। Mavli Nagarpalika Chunav 2026

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया के निर्देशन में सोमवार को स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। बच्चे हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित तख्तियां और बैनर लेकर रैली में शामिल हुए।

रैली के दौरान बच्चों ने मतदान के महत्व से जुड़े नारे लगाते हुए आमजन को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। Mavli Nagarpalika Chunav 2026

रैली के माध्यम से आमजन को मतदान के अधिकार का उपयोग करने और निष्पक्ष एवं जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया। Mavli Nagarpalika Chunav 2026

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News