वीरेन्द्र सिंह सोलंकी भारत तिब्बत सहयोग मंच चित्तौड प्रांत के प्रदेश महामंत्री नियुक्त
उदयपुर 14 मई 2026। भारत तिब्बत सहयोग मंच के चित्तौड प्रांत अध्यक्ष अरविंद कौशल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मंच के मार्गदर्शक डा. इन्द्रेशकुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर जनरल शिवकुमार शर्मा (सेवानिवृत), राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल,, क्षैत्रीय संयोजक शशिप्रकाश शर्मा की सहमति उपरांत पुर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भाजपा उदयपुर देहात जिला वीरेन्द्र सिंह सोलंकी को भारत तिब्बत सहयोग मंच चित्तौड प्रांत का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।
भारत तिब्बत सहयोग मंच चित्तौड प्रांत के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री वीरेन्द्र सिंह सोलंकी वर्तमान मे राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन का दायित्व संभाल रहे हैं तथा पुर्व में भाजपा उदयपुर देहात जिला के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, भाजपा चुनाव व सांख्यिकी प्रकोष्ठ के राजस्थान प्रदेश महामंत्री, भाजपा उदयपुर देहात जिला उपाध्यक्ष, सलुंबर, वल्लभनगर, गोगुंदा व मावली विधानसभाओं के भाजपा विधानसभा संगठन प्रभारी, भाजपा उदयपुर देहात जिला किसान मोर्चा प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता भाजपा उदयपुर देहात जिला रहे चुके है।
इसके अतिरिक्त वह राजपुत महासभा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री, राजपुत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के संभागीय अध्यक्ष , केन्द्रिय अध्यक्ष शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर, सह सचिव शहीद मेजर मुस्तफा बोहरा ट्रस्ट आदि विविध दायित्वों का सफलतापुर्वक निर्वहन कर चुके है।
भारत तिब्बत सहयोग मंच चित्तौड प्रांत के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डा. इन्द्रेशकुमार के मार्गदर्शन में भारत तिब्बत सहयोग मंच एक राष्ट्रव्यापी संगठन है, जिसकी संगठनात्मक इकाइयां भारत के समस्त राज्यों में बनी हुई हैं और जिनके माध्यम से मंच तिब्बत की स्वाधीनता और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के संकल्प के साथ कार्यरत है।
संगठन का मुख्य उद्देश्य चीन की विस्तारवादी नीतियो के खिलाफ जनजागरण करना, तिब्बती संस्कृति का संरक्षण,भारत की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति संपुर्ण भारत की जनता को जागरूक करना है। यह मंच पुरे देश में सामाजिक और रणनीतिक स्तर पर भारत तिब्बत संबंधों को प्रगाढ करने हेतु निरंतर क्रियाशील है।
सोलंकी ने बताया कि अति शीध्र चित्तौड प्रांत के समस्त जिलों में तहसील तथा पंचायत स्तर तक भारत तिब्बत सहयोग मंच की इकाईयों का गठन किया जायेगा।
#VirendraSinghSolanki #BharatTibetSahyogManch #UdaipurNews #RajasthanNews #ChittorPrant #RSS #BJP #KailashMansarovar #PoliticalNews
