वार्ड 56 में SIR फ़ॉर्म समाधान शिविर आयोजित

लंबित मामलों का निस्तारण
 | 

उदयपुर 24 नवंबर 2025। शहर के वार्ड नंबर 56 के कलालो समाज नोहरे में आज SIR फ़ॉर्म से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वार्ड के लोगों के सभी लंबित मामलों का निस्तारण किया गया तथा जिन नागरिकों के फ़ॉर्म अब तक नहीं लिए गए थे, उन्हें व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनके फ़ॉर्म उपलब्ध करवाए गए। इस पूरे कार्य में बूथ BLO ने सराहनीय मेहनत और सहयोग दिया।

शिविर में पूर्व पार्षद रियाज़ हुसैन, पूर्व पार्षद मोहम्मद अयूब, वार्ड पार्षद शहनाज़ अयूब, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रभारी फ़िरोज़ ख़ान अब्बासी, अंजुमन जॉइंट सेक्रेटरी इज़हार हुसैन, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश निमावत, ललित निमावत, अमान ख़ान आदि उपस्थित रहे। 

जनप्रतिनिधियों ने शिविर की पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे समाधान शिविर जारी रखने की बात कही।