उदयपुर के वसीम शेख ने डबल शिप एयर क्राफ्ट मॉडल ‘अर्जुन’ बनाया

वसीम एनसीसी नेवल के कैडेट रहे हुए है, और दिल्ली परेड में राजस्थान का प्रतिनिधित्व भी कर चुके है

 | 
ship model

देश की रक्षा के लिए सेना के जवान सीमाओं पर डटे रहते है। जिससे हम अपने घर में चैन की नींद ले पाते है। इन्ही सेनाओं को मदद के लिए उदयपुर शहर के रहने वाले मोहम्मद वसीम शेख ने डबल शिप एयर क्राफ्ट मॉडल बनाया है। जो सेनाओं के लिए काफ़ी मददगार होगा। वसीम एनसीसी नेवल के छात्र रहे हुए है। इन्होंने एनसीसी में रहते हुए भारतीय जल सेना के बारे में बहुत कुछ जाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह मॉडल तैयार किया।

इस तरह से काम करता है डबल शिप एयर क्राफ्ट ‘अर्जुन’

वसीम शेख ने बताया कि डबल शिप एयरक्राफ्ट में करीब 10 फाइटर प्लेंस और 5 हेलीकॉप्टर आ सकते है। इसमें इतना लैंडिंग स्पेस है जिससे उन्हें उड़ान भरने में आसानी मिलेगी साथ ही वसीम ने इसमें लिफ्ट सिस्टम भी प्लान किया है। जिससे जंग के समय इसका प्रयोग हो बाकी इन्हे सुरक्षित रखा जा सके।  इससे जल सेवा और वायु सेना को बल मिलेगा। वसीम ने इस डबल शिप एयर क्राफ्ट मॉडल का नाम अर्जुन दिया है।

मोहम्मद वसीम शेख ने बताया कि वह एनसीसी नेवल के कैडेट रहे हुए है, और इसके साथ ही दिल्ली परेड में राजस्थान का प्रतिनिधित्व भी कर चुके है। उन्होंने एनसीसी में रहते हुए जल सेना की बारीकियों को जाना है। किस तरह की चुनौतियां जल सैनिकों के सामने होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह डबल शिप क्राफ्ट मॉडल तैयार किया है।

वसीम ने इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शिपिंग मॉडल तैयार किए है और पदक भी जीते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News