नेहरू बाल उद्यान में अनुपयोगी वस्तुओ से बनाया वेस्ट वंडर पार्क

स्वायत शासन विभाग ने एक्स पर की सराहना

 | 
Nehru baal Udhyan

उदयपुर 24 सितंबर 2024 । नगर निगम टाउन हॉल स्थित नेहरू बाल उद्यान में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वेस्ट वंडर पार्क का निर्माण किया गया। इस पार्क में वेस्ट अर्थात अनुपयोगी वस्तुओं से कलात्मक उद्यान विकसित करने का प्रयास किया गया है जो की स्वच्छ भारत मिशन के तहत जारी दिशा निर्देश की पालना करते हुए ही विकसित किया गया है।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि 5 सितंबर, 2024 को राज्य स्तरीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम द्वारा उदयपुर में अनुपयोगी वस्तुओ का पुनः कैसे उपयोग किया जा सकता है इसको लेकर प्रशिक्षण दिया गया था जिसमें कई तरह की वस्तुओ का उपयोग कर नवीन एवं कलात्मक आकृति का निर्माण किया जा सकता है। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम द्वारा दी गई जानकारी एवं निर्देश के अनुसार ही नगर निगम नेहरू बाल उद्यान में वेस्ट वंडर पार्क का निर्माण किया गया। 

इस पार्क में टूटे हुए सीमेंट के पाइप, पुराने चार पहिया वाहन के टायर, टूटे हुए पत्थर एवं खाली बोतल का उपयोग किया गया है। नगर निगम द्वारा तैयार किए गए इस वेस्ट वंडर पार्क को स्वायत शासन विभाग जयपुर द्वारा भी इसकी सराहना एक्स पर की है। आयुक्त ने बताया कि पार्क में स्वच्छ भारत मिशन के स्लोगन भी लिखे गए हैं जिससे यहां आने वाले प्रकृति प्रेमी स्वच्छता को लेकर प्रेरणा ले सके।

अब बनायेगे वेस्ट टू आर्ट

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा के अंतर्गत अब वेस्ट टू आर्ट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अनुपयोगी वस्तुओ से कई तरह की कलाकृति का निर्माण किया जाएगा। सर्वप्रथम उपयोग किए आइसक्रीम के चम्मच से नगर निगम की प्रतिकृति तैयार हो रही है साथ ही योगासन की मुद्राएं भी तैयार करवाई गई है। इस मिशन का केवल एक ही उद्देश्य है की अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग करते हुए हम उसे कलाकृति में परिवर्तित कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News