उदयसागर बांध का जलस्तर 22 फिट 6 इंच पहुंचा

बहाव क्षेत्र में गतिविधि नहीं करने के निर्देश
 
 | 
किसी भी समय खोले जा सकते है गेट 
 

उदयपुर, 3 सितंबर 2020 । शहर के समीपस्थ उदयसागर बांध का जल स्तर गुरुवार शाम 4 बजे 22 फिट 4 इंच पहुंच गया है। इसके चेतावनी स्तर पर पहुंचने को देखते हुए प्रशासन द्वारा इसके बहाव क्षेत्र में आम जन को किसी प्रकार की गतिविधि नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

जल संसाधन खण्ड के सहायक अभियंता जे.आर. मीणा ने बताया कि बांध के जलग्रहण क्षेत्र से निरंतर पानी पानी की आवक होने से बांध जल्द ही चेतावनी स्तर 24 फिट से उपर जा सकता है, अतः किसी भी समय बांध के गेट खोलकर पानी को वल्लभनगर गांध में अपवर्तन किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आमजन को सूचित किया गया है कि बहाव क्षेत्र तथा आसपास में किसी प्रकार की गतिविधि नहीं करें ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News