सीकर, चुरू, झुंझुनू मे पानी की किल्लत होगी खत्म, जल्दी ही आएगा यमुना का पानी

 | 
Yamuna Water Project rajasthan

 

Udaipur Times, Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शेखावाटी में यमुना के पानी का दशकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 34 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत की यमुना जल परियोजना के अंतर्गत तीन पाइपलाइनों से हथिनीकुंड बैराज से सीकर, चूरू, झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्रों तक पेयजल लाया जाएगा जिससे यह क्षेत्र खुशहाल और समृद्ध होंगे। Rajasthan News

अपर यमुना बेसिन में रेणुका, लखवार और किशाऊ बांध से राजस्थान के हिस्से का पानी गैर-मानसून अवधि में भी लगातार आता रहेगा। Yamuna Water Project

उन्होंने कहा कि आज हंसियावास जलाशय परिसर में 800 करोड़ रुपये की लागत के कृत्रिम जलाशय का शिलान्यास शेखावाटी में यमुना जल लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री गुरूवार को फतेहपुर में सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा ही प्रभु सेवा के अन्तर्गत चूरू, झुंझुनूं एवं सीकर जिलों के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। Churu News

उन्होंने कहा कि देशभर में 10 अंतर-राज्यीय जल समझौतों का समाधान हुआ है। जिसमें राज्य से जुड़ी रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, नर्मदा जल से संबंधित समझौता और किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना शामिल है। इसके अलावा प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत 15 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध करवाया गया है। Sikar News

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चूरू, झुंझुनूं और सीकर जिलों के लिए 1 हजार 277 करोड़ रुपये के 83 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ऊर्जा विभाग के लगभग 296 करोड़ रुपये की लागत के 6 कार्यों सहित चिकित्सा शिक्षा, स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा, अल्पसंख्यक मामलात, सार्वजनिक निर्माण एवं पशुपालन विभाग तथा आईटीआई मंडावा का भवन निर्माण, जिला परिवहन कार्यालय भवन खेतड़ी, बास्केट बॉल एकेडमी जिला स्टेडियम-सीकर, पड़िहारा-लोहा ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना रतनगढ़ के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। इन कार्यों से जनसुविधाओं का विस्तार होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी। Jhunjhunu News

इस दौरान विधायक गोरधन, हरलाल सहारण, राजेन्द्र भांबू, विक्रम सिंह जाखल, जेठानंद व्यास, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, फतेहपुर नगर परिषद् सभापति अंजू भिंडा एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने श्री अमृतनाथ आश्रम में महंत श्री नरहरि नाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया और ब्रह्मलीन संतों के समाधि मंदिर के दर्शन किए।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News