भीलवाड़ा मे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से जलापूर्ति भी रहेगी प्रभावित

 | 
Headline: “Bhilwara Tops Give-Up Scheme | Banswara Employment Festival”

 

Udaipur Times, Bhilwara News: भीलवाडा जिले के तिलस्वा एवं भुजरकला पर गत 3 दिवस से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण तिलस्वा एवं भुजरकला पम्प हाउस से पंपिग बन्द है जिस कारण WTP आरोली पर जलापूर्ति बाधित है।

अधिशाषी अभियन्ता जन स्वा.अभि. विभाग परियोजना खण्ड़-प्रथम भीलवाड़ा सिद्धार्थ टाक ने  सूचित किया है कि भीलवाडा शहर सहित भीलवाडा जिले की आज दिनांक 16 सितंबर को सायंकाल एवं 17 सितंबर प्रातः काल जलापूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी व 17 सितंबर की सायंकाल एवं 18 सितंबर प्रातःकाल को आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News