Udaipur Times, Udaipur News: मानसून सीजन मे कम बारिश के चलते शहर की प्रमुख झीले पिछोला और फ़तहसागर झील का जलस्तर अब लगातार घटने लगा है। ऐसे मे जल संसाधन विभाग देवास प्रथम बांध (अलसीगढ़) और मादडी बांध के पानी से पिछोला को भरने की तैयारी कर रहा है।
जल संसाधन विभाग के अनुसार दोनों बांधों से करीब 45 MCFT जल पिछोला मे लाया जाएगा। इससे 11 फिट क्षमता वाले पिछोला का जलस्तर 8 फिट तक पहुँच जाएगा, फिलहाल पिछोला का जलस्तर 6 फिट 9 इंच है ।
अलसीगढ़ और मादडी बांध से पानी छोड़ने के बाद सीसारमा नदी मे करीब 5 फिट का बहाव होने की संभावना के मद्देनजर जल संसाधन विभाग ने सीसारमा नदी के किनारे रहने वाले लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।