हरियाणा में फिर बदला मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट ! देखें नई रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather Alert : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में बारिश होने वाली है। हरियाणा के सिरसा और झज्जर में मौसम बदला है। आज सुबह सुबह सिरसा में भी बारिश देखने को मिली है। आज सुबह सिरसा के डबवाली और झज्जर के कई गांवों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। फरीदाबाद, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ जिलों में बादल छाए हुए हैं।
IMD चंडीगढ़ के अनुसार हरियाणा में अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में लू और तेज गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। 28 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। Haryana Weather Alert
इसके साथ ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 28 मई को कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार बने हुए है, आज 23 मई से 27 मई तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान 20 से 30 KM प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति झोंकों के साथ 40 KM प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। Haryana Weather Alert
हीटवेव का असर
मौसम विभाग के अनुसार, आज 23 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, मेवात, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी समेत अधिकांश जिलों में हीटवेव का असर रहने वाला है। Haryana Weather Alert
लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
