साल का पहला वीकेंड कर्फ्यू तस्वीरों में देखे

हर चौराहें पर सन्नाटा पसरा नज़र आया हालांकि हॉस्पीटल जाने वाले कर्मचारियों के साथ ही फल, सब्जी और दूध डेयरी खुली रही।

 | 
Weekend curfew Udaipur

उदयपुर 16 जनवरी 2022 । कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तक़रीबन 6 माह बाद साल 2022 का पहला वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू के दौरान शहर के सभी क्षेत्रो में बाजार, दुकानें और कार्यालय पूरी तरह से बंद है। 

weekend curfew udaipur

उदयपुर शहर के प्रमुख नाकों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। प्रत्येक चौराहे पर सख्ती बरते पुलिसकर्मी के साथ पुलिस मित्र भी खड़े नजर आए। सड़क पर  निकलने और संबंधित जगह जाने के दस्तावेज भी चेक करने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। कल शनिवार रात 11 बजे से शहर में लागू वीकेंड कर्फ्यू सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा।

weekend curfew udaipur

शहर के सभी प्रमुख बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कार्यस्थल पूरी तरह बंद रहे। सूरजपोल, दिल्लीगेट, पारस तिराहा, सेवाश्रम, प्रतापनगर, भुवाणा, सुखेर, सवीना, हिरणमगरी, रेती स्टैंड, कुम्हारों का भट्टा, उदियापोल, बापू बाजार, कोर्ट चौराहा, हाथीपोल, चेटक, अंबामाता और आयड़ तक हर चौराहें पर सन्नाटा पसरा नज़र आया हालांकि हॉस्पीटल जाने वाले कर्मचारियों के साथ ही फल, सब्जी और दूध डेयरी खुली रही।

weekend curfew udaipur

weekend curfew udaipur

weekend curfew udaipur

weekend curfew

weekend curfew udaipur

weekend cufew udaipur

weekend curfew udaipur

weekend curfew udaipur

weekend curfew udaipur

weekend curfew udaipur

weekend curfew udaipur

weekend curfew udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News