पश्चिम बंगाल में 90% और तमिलनाडु में 84% मतदान

बंगाल में TMC-BJP के बीच जबकि तमिलनाडु में DMK-AIADMK के बीच मुकाबला  
 | 

24 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सबकी नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ दिखने लगी थी। पश्चिम बंगाल में जहाँ 90% मतदान हुआ वहीँ तमिलनाडु में 84% मतदान हुआ।  

तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग कराई गई। सुबह सात बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम तक काफी शांतिपूर्ण तरीके से चलती रही। कहीं से किसी बड़ी गड़बड़ी की खबर नहीं आई। बड़े नेता हों या फिल्मी हस्तियां, सभी ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। माहौल काफी व्यवस्थित और नियंत्रित नजर आया। चुनाव खत्म होने के बाद तमिलनाडु में कुल 84.35 प्रतिशत वोटिंग हुई।

वहीं पश्चिम बंगाल में चुनावी तस्वीर थोड़ी अलग रही। यहां 152 विधानसभा सीटों पर पहले चरण की 142 सीटों परऔर करीब 1478 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। वहीँ दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान 29 अप्रैल को होगा। आ पश्चिम बंगाल की लेकिन इस दौरान कई जगहों से तनाव और झड़प की खबरें भी सामने आईं। 

मुर्शिदाबाद में TMC कार्यकर्ताओं और एक स्थानीय नेता के बीच टकराव हुआ। सिलीगुड़ी में भी राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच विवाद की खबरें आईं। कुमारगंज इलाके से BJP उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि उनके पोलिंग एजेंटों को बूथ से बाहर कर दिया गया और उनके साथ मारपीट भी हुई। हालांकि प्रशासन की ओर से हालात संभालने की कोशिश की गई और कई जगहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई। पहले चरण में बंगाल में 91.40 प्रतिशत मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग हुई।

अगर राजनीतिक समीकरण की बात करें, तो बंगाल में मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच माना जा रहा है। वहीं तमिलनाडु में DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन और AIADMK-BJP गठबंधन आमने-सामने हैं। दोनों ही राज्यों में चुनावी लड़ाई काफी दिलचस्प मानी जा रही है।

Source: Media Reports

#Election2026 #WestBengalElection #TamilNaduElection #IndiaVotes #TMCvsBJP #DMKvsAIADMK #VotingTurnout #ElectionNews #IndianPolitics #WestBengalNews #TamilNaduNews #UdaipurNews #RajasthanNews #BreakingNewsIndia

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal