जाने कौन बन सकता है UDA का चेयरमेन, पंचायत चुनाव के बाद हो सकती है नियुक्ति

 | 
know who will be UDA Chariman

 

Udaipur Times, UDA Chairman, Udaipur Politics: उदयपुर मे UDA (उदयपुर विकास प्राधिकरण) का आठ साल से चला आ रहा राजनीतिक सूखा पंचायत चुनाव के निपटते ही समाप्त हो सकता है। भजनलाल सरकार इसी साल दिसंबर मे UDA के नए चेयरमेन की नियुक्ति कर सकती है।

ऐसे मे सत्ताधारी दल बीजेपी के कई दिग्गज जयपुर से लेकर दिल्ली तक अपनी दावेदारी के लिए जोर आजमाइश करते दिख सकते है।

जाने कौन है वह संभावित चेहरे

UDA के नए चेयरमेन की रेस मे प्रमुख रूप से बीजेपी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद सामर, पूर्व शहर उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया, UIT के पूर्व चेयरमेन रवींद्र श्रीमाली, शहर बीजेपी के महामंत्री और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठोड के संबंधी पंकज बोराना का नाम प्रमुख रूप से चर्चा मे है ।

वहीं महिलाओ मे शोभागपुरा की पूर्व सरपंच और वर्तमान पार्षद डॉ कविता जोशी के साथ कटारिया के करीबी नव निर्वाचित पार्षद आकाश वागरेचा भी रेस मे शामिल है ।

अब देखना होगा किसके सिर पर UDA चेयरमेन के सेहरा सजेगा? यदि आपसी सहमति नहीं बनी तो बीजेपी नेतृत्व संघ प्रष्ठभूमि से जुड़े किसी चेहरे पर मुहर लगा सकता है ।   

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News