पति की हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार

झाड़ोल पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, ईंट से हमला कर हत्या करने का आरोप

 | 
Jhadol Police Station

 

Udaipur Times News, Crime News Udaipur, Woman arrested for killing husband, उदयपुर 25 जुलाई 2026 - झाड़ोल थाना पुलिस ने पति की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। MurderCase

पुलिस ने आरोपी महिला को तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसके खिलाफ अपराध प्रमाणित होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 130/2026 में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी पत्नी ने ईंट से हमला कर अपने पति उदयलाल उर्फ उदा की हत्या कर दी थी। UdaipurNews

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भेरकी बाई (57), निवासी गोराणा फला, हरणीया खेड़ा, थाना झाड़ोल के रूप में हुई है। 

पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। UdaipurCrime

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Jhadol #CrimeNews #UdaipurCrime #MurderCase #PoliceAction #BreakingNews #LatestNews #LawAndOrder #PoliceInvestigation #DomesticCrime #IndiaNews #CrimeUpdate #LocalNews #Breaking #Justice #NewsUpdate

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News