फतहसागर में अज्ञात महिला का शव मिला

नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने बाहर निकाला 

 | 
deadbody found

उदयपुर 30 अगस्त 2022 । आज सुबह फतेहसागर के रानी रोड छोर पर एक अज्ञात महिला का शव पानी में तैरता मिला। शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है।  अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। 

दरअसल, आज सुबह 9:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि फतेहसागर रानी रोड की तरफ एक अज्ञात महिला का शव पानी में तैर रहा है रहा है।  

सूचना पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग पर्वत सिंह चुंडावत के आदेश पर तत्काल रेस्क्यू टीम रवाना हुई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सुपुर्द किया। शव को पानी से बाहर निकालने में नागरिक सुरक्षा विभाग के विपुल चौधरी, अर्जुन मेनारिया, नरेश गायरी की अहम भूमिका रही। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News