डूंगरपुर के गेप सागर में महिला का शव मिला

उदयपुर सिविल डिफेन्स की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला

 | 
dungarpur

डूंगरपुर के गेप सागर तालाब में डूबने से एक 40 वर्षीय महिला कि मौत हो गई जिसके शव को उदयपुर की सिविल डिफेन्स टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला और मोर्चरी में शिफ्ट करवाया।

सिविल डिफेन्स कि टीम से मिली जानकारी के अनुसार दिन में करीब 2 बजे सूचना मिलने पर टीम रवाना हुई जिसने मृतक माहिला के शव को बाहर निकाला।

हालांकि फिलहाल मृतक कि पहचान नही हो पाई है ना ही उसके पानी में गिरने या डूबने कि बात स्पष्ट हो पाई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News