राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे मेडिकल टीम की तत्परता से महिला का हुआ सुरक्षित प्रसव

 | 
Rana Pratap Nagar Station

 

 

Udaipur Times, Udaipur News: राणाप्रताप नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 02 पर रेलवे चिकित्सा टीम की त्वरित कार्यवाही और सूझबूझ से एक गर्भवती महिला का सफल एवं सुरक्षित प्रसव कराया गया। जच्चा और बच्चा दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं।

घटनाक्रम के अंतर्गत दिनांक 14 अक्टूबर को स्टेशन अधीक्षक, राणा प्रताप नगर  द्वारा एक आपातकालीन कॉल (अर्जेंट कॉल। 10.55 )के माध्यम से सूचना दी गई कि प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर एक महिला यात्री जो ट्रेन संख्या-19602 से आई है उसको तेज प्रसव पीड़ा हो रही है। महिला की पहचान रश्मि पत्नी रतन प्रताप सिंह यादव, निवासी बड़गाँव, उदयपुर के रूप में हुई।

सूचना मिलते ही रेलवे अस्पताल, राणा प्रताप नगर के प्रभारी डॉ. महेश चंद मीणा के निर्देशानुसार, अस्पताल की मेडिकल टीम एम्बुलेंस सहित बिना समय गंवाए तुरंत प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुँची।

मौके पर पहुँची रेलवे चिकित्सा टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वीना गुप्ता,  मुख्य नर्सिंग अधीक्षक राकेश शर्मा ड्रेसर हरकेश मीणा शामिल थे।

परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए, मेडिकल टीम ने प्लेटफॉर्म पर ही तुरंत आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था की और महिला का संपूर्ण सुरक्षित प्रसव सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। प्रसव के पश्चात प्राथमिक उपचार देकर, अग्रिम देखभाल हेतु माता एवं नवजात शिशु को एम्बुलेंस द्वारा महाराणा भूपाल (एमबी) राजकीय अस्पताल, उदयपुर भिजवाया गया।

रेलवे प्रशासन एवं चिकित्सा टीम की इस त्वरित और मानवीय कार्यवाही की महिला के परिजनों तथा स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने भी रेलवे टीम की त्वरित व सूझबूझपूर्ण  कार्यवाही की सराहना की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News