ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

वैकुंठ धाम सेवा संस्थान ने किया अंतिम संस्कार

 | 
woman deadbody

उदयपुर। सवीना थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद सविना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात महिला के शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। साथ ही मृतक महिला के परिजनों की तलाश शुरू की लेकिन महिला के परिजनों का पता नहीं चलने पर रविवार को मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा वैकुंठ धाम सेवा संस्थान को सुपुर्द किया गया।

सवीना थाने के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि घटना 8 जून 2023 की सविना रेलवे फाटक की है। जहां एक अज्ञात महिला की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई , शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया परिजनों की तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला ऐसे में रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा शव वैकुंठ धाम सेवा संस्थान को सुपुर्द किया गया जिन्होंने हिंदू रीति रिवाज से अशोक नगर स्थित मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार किया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News