हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर गिरने से महिला की मौत, ग्रामीणों में रोष
उदयपुर के कनबई गांव में खेत में काम कर रही महिला पर टूटी हाईटेंशन बिजली लाइन, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
Udaipur Times News, Woman electrocuted in Udaipur, उदयपुर 27 जुलाई 2026 - जिले के नयागांव उपखंड क्षेत्र के कनबई गांव में रविवार सुबह हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर गिरने से एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई।
मृतका की पहचान सकलाल निवासी चंपा देवी पत्नी अशोक मीणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चंपा देवी अपने पीहर कनबई गांव में भाई दिनेश के घर आई हुई थीं।
रविवार सुबह वह खेत में काम कर रही थीं, तभी ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन बिजली लाइन अचानक टूटकर उन पर गिर गई। Rural Accident
तेज करंट की चपेट में आने से वह मौके पर ही अचेत हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरवाड़ा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। Udaipur News
पाटिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। Woman electrocuted in Udaipur
#Udaipur #Rajasthan #BreakingNews #PowerLineAccident #Electrocution #HighTensionLine #ElectricShock #WomanDies #ElectricityDepartment #RuralIndia #SafetyAlert #Infrastructure #PublicSafety #IndiaNews #LatestNews #UdaipurNews #RajasthanNews #AccidentNews #VillageNews #CurrentAffairs
