उदयपुर के कदमाल बड़गांव में स्थित तालाब में महिला सहित 2 बकरियों की डूबने से मौत

आपदा प्रबंधन टीम ने सोमवार सुबह 9 बजे शव को ढूंढ कर निकाला
 | 
woman drowning

उदयपुर 8 अगस्त 2022 । उदयपुर के कदमाल बड़गांव में स्थित तालाब में महिला सहित 2 बकरियों की डूबने से मौत हो गई। 

कदमाल के पटवारी बालमुकुंद ने बताया को मृतका लछुड़ी बाई रविवार को अपने घर से बकरियों के साथ निकली थी तभी शाम को तेज बारिश आने से तालाब के जलस्तर बढ़ने से पानी में बढ़ोतरी हो गई। तालाब के पानी में अचानक बढ़ोतरी से बकरी चरा रही महिला और दो बकरियो की पानी में डूबकर मौत हो गई।  

घटना की जानकारी मिलने पर आपदा प्रबंधन टीम ने सोमवार सुबह 9 बजे शव को ढूंढ कर निकाला और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया। जहां पोस्टमॉर्टम करवा कर शव को घर वालों को हवाले कर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News