लेपर्ड के हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

क्षेत्र में आक्रोश
 | 

उदयपुर 6 मई 2026। शहर से सटे उपली बड़ी गांव में लेपर्ड के हमले में घायल महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान भूरी बाई (52) पत्नी बंशीलाल गमेती निवासी गमेती बस्ती के रूप में हुई है। उनका इलाज एमबी अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी विंग के न्यूरो सर्जरी वार्ड में चल रहा था।

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 2 बजे भूरी बाई अपने कच्चे घर के आंगन में निकली थीं, तभी घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने उन पर हमला कर दिया। लेपर्ड ने उनके चेहरे और गर्दन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन जाग गए, जिसके बाद लेपर्ड जंगल की ओर भाग गया। परिजन घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दो दिन तक हालत गंभीर रहने के बाद मंगलवार को उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद क्षेत्र में लेपर्ड हमले से यह दूसरी मौत है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रहे हमलों के बावजूद वन विभाग ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।

इससे पहले 28 फरवरी को इसी क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे किसान बाबूलाल गमेती की भी लेपर्ड के हमले में मौत हो चुकी है। उस घटना के बाद वन विभाग ने एक मादा लेपर्ड को पिंजरे में कैद किया था, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में हमले जारी हैं।

#UdaipurNews #LeopardAttack #RajasthanNews #WildlifeConflict #UpliBadi #BreakingNews #ForestDepartment #HumanWildlifeConflict #Udaipur #Rajasthan

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News