शोभागपुरा में कचरे की समस्या को लेकर महिलाओ का धरना

क्षेत्र की महिलाओ ने सरपंच जसोदा डांगी के नेतृत्व में दिया नगर निगम में धरना

 | 
umc

उदयपुर 11 जनवरी 2024। शहर के शोभागपुरा में कचरे की समस्याओं को लेकर महिलाओं ने नगर निगम में गुरुवार को धरना दिया। शोभागपुरा की सरपंच जसोदा डांगी ने बताया कि पूर्व में कचरे की गाड़ी आती थी तो कचरा उठाया जाता था लेकिन करीब 8 महीने से कचरा नहीं उठाने से गंदगी थी पूरी पंचायत में गंदगी का आलम बना हुआ है। 

जहाँ कचरे से लोगों में बीमारियों फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीँ कचरे डालने की जगह नही होने से पंचायत के लोग पंचायत के बाहर ही कचरा डाल कर चले जाते है। 

उपमहापौर पारस सिंघवी ने सरपंच-उपसरपंच के साथ आई महिलाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि कचरे को डंपिंग यार्ड में डालने की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी ली है जिसके बाद महिलाएं मानी और कहा कि जल्द ही कचरा का निस्तारण नहीं हुआ तो सैकड़ो की तादाद में पंचायत के लोग निगम पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News