निःशुल्क उज्जैन यात्रा करने महिलाओ का जत्था रवाना


निःशुल्क उज्जैन यात्रा करने महिलाओ का जत्था रवाना 

भाजपा विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला करवा रहे है आयोजित

 
himmat singh jhala

वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से भाजपा विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला वरिष्ठ मातृशक्ति को उज्जैन के महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ, मंदसौर की निःशुल्क यात्रा करवा रहे है, जिसका शुभारंभ सैकड़ो कार्यकर्ताओं के बीच शनिवार शाम 7.30 बजे मेनार डाक बंगला से हुआ। डाक बंगला मेनार से 4 बसो में 200 तीर्थ यात्रियों को दिल्ली से ऑनलाइन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, सभी यात्रियों का भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही मेनार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी अतिथियों का उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया।

उज्जैन महाकाल एवं पशुपतिनाथ, मंदसौर दर्शन हेतु तीर्थ यात्रा को लेकर शनिवार को मातृशक्ति में भारी उत्साह दिखा। दरअसल विधानसभा प्रभारी झाला द्वारा सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में एक ओर महत्वपूर्ण कार्य करते हुए विधानसभा क्षेत्र की मातृशक्ति को उज्जैन महाकाल धाम की निःशुल्क यात्रा करवाने का संकल्प लिया। उसी संदर्भ में वल्लभनगर विधानसभा से महाकाल धाम उज्जैन तक वरिष्ठ मातृशक्ति निःशुल्क तीर्थ यात्रा का भव्य शुभारंभ दिल्ली से ऑनलाइन प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी द्वारा किया गया। 

विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर विधानसभा क्षेत्र वल्लभनगर भाजपा की ओर से एक छोटी सी पहल है, भाजपा का मूल मंत्र ही सेवा ही संकल्प, सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के स्लोगन के साथ कार्य करना है। शनिवार से इस यात्रा की शुरुआत की जा रही है और आगे भी सभी बूथ स्तर से सभी वरिष्ठ मातृशक्ति जो करीब 20 हज़ार से ज्यादा होगी उन्हें दर्शन हेतु ले जाया जाएगा। यह यात्रा 75 दिन चलेगी। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम कानावत ने किया।

इस कार्यक्रम में पहले प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के आने की थी, लेकिन किसी कारणवश प्रदेशाध्यक्ष नहीं आ पाए, जिससे दिल्ली से ऑनलाइन कहा कि भाजपा द्वारा यह एक पहल शुरू की गई है, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से वरिष्ठ मातृशक्ति को दर्शन कराया जाएगा और वल्लभनगर प्रभारी हिम्मत सिंह झाला द्वारा यह बहुत पहल शुरू की है। मोदीजी ने महाकाल में नया बहुत ही अच्छा कॉरिडोर बनाया है, वह काफी अच्छा है, जिसके दर्शन कर काफी अच्छा लगेगा। अंत में सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर झाला ने लिया संकल्प

वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने प्रत्येक बूथ से वरिष्ठ मातृशक्ति को महाकाल के दर पर दर्शन कराने का संकल्प लिया। प्रभारी झाला ने बताया कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक मां में मेरी मां का स्वरूप देखता हूं। इसलिए प्रत्येक बूथ से वरिष्ठ मातृशक्ति को उज्जैन में नवनिर्मित महाकाल धाम के दर्शन करवा कर अपने आप को भाग्यशाली महसूस करूंगा। 

यह पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रभारी हिम्मत सिंह झाला, जिला मंत्री भंवरलाल भट्ट किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल मेनारिया, वल्लभनगर मंडल प्रभारी शंभू सिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष रूपगिरी गोस्वामी, महामंत्री कमलेश शर्मा, कुराबड़ मंडल अध्यक्ष गंगाराम डांगी,  पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष भगवतीलाल मेनारिया, मेनार मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, महामंत्री सत्येंद्र सिंह एवम् प्रेमसिंह, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, पूर्व प्रधान हुक्मीचंद सांगावत, महामंत्री ललित सिंह शक्तावत एवं चंपेश मेनारिया, भींडर नगर अध्यक्ष मुरली मनोहर तिवारी, महामंत्री चमनलाल सोनी, कानोड़ मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, महामंत्री दिनेश जोशी, केरेश्वर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल जाट, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय मेनारिया,पूर्व उप प्रधान मोहन लाल मेनारिया, पंचायत समिति सदस्य कालू लाल मीणा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जोध सिंह राणावत, ओबीसी मोर्चा के उदय लाल माली, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश जोशी, सीआर रतन सिंह राठौड़, सीआर भंवर सिंह चूंडावत, सीआर हमेर सिंह सिसोदिया, सीआर भरत व्यास, बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मेनारिया, लालूराम गाडरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal