वल्लभनगर विधानसभा की 20 हजार महिलाएं निशुल्क जायेगी उज्जैन

यह निशुल्क आयोजन समाज सेवी वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला की ओर से आयोजित किया जा रहा है
 | 
himmat singh jhala

उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जहां की 20 हजार से अधिक महिलाओं को आषाढ़ और श्रावण मास में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग उज्जैन के महाकाल दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। 

यह निशुल्क आयोजन समाज सेवी वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसमें मातृ शक्ति को यात्रा के दौरान वाहन, आवास, और भोजन की व्यवस्था रहेगी। 

झाला ने बताया कि इस आयोजन का शुभारम्भ शनिवार शाम 6 बजे मेनार डाक बंगले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी करेंगे। 

गौरतलब है की हिम्मत सिंह झाला इस धार्मिक तीर्थ यात्रा से पूर्व समाज सेवा के क्षेत्र में कई बड़े आयोजन करवा चुके है। पूर्व में प्रतिभावान विद्यार्थियों को निशुल्क आईपेड वितरण, छात्रवृति वितरण, लेपटॉप वितरण के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। इस तीर्थ यात्रा से विधानसभा क्षेत्र में एक धार्मिक आध्यात्मिक माहौल बनेगा। हिम्मत सिंह झाला ने शहर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News