Dungarpur: परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु कार्यशाला 7 मई को
डूंगरपुर की खबरें पढ़े Udaipur Times पर
डूंगरपुर 04 मई 2026
1.परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु कार्यशाला 7 मई को
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा 09 मई 2026 (शनिवार) को प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा - 2026 एवं 10 मई 2026 (रविवार) को प्रातः 10.00 बजे से मध्यान्ह 12.00 बजे (पेपर-1) एवं अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक (पेपर-।।) जिले में प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 आयोजित की जा रही है।
उक्त परीक्षा के सफल संचालन आयोजन हेतु 07 मई 2026 को प्रातः 11.00 बजे विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं ।
2.ग्राम रथ पहुंचा पाड़वा, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत दो वर्षों में विकास को दिए नये आयाम पूर्व सांसद कनकमल कटारा
ग्राम पंचायत पाडवा में राज्य सरकार ग्राम रथ अभियान आयोजन किया गया द्य रथ के पहुंचने पर पूर्व सांसद श्री कनकमल कटारा ने रथ का फूल-मालाओं से स्वागत किया।इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी। उन्होंने राज्य सरकार के 2 वर्ष के दौरान उठाए गए ठोस कदम और विकास कार्यों के बारें में भी जानकारी प्रदान की उन्होंने कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, प्रधानमंत्री आवास से सम्बंधित जुडी योजनाओं की जानकारी दी ।
उन्होंने सभी पेंशनधारियों से पेंशन योजनान्तर्गत समय पर सत्यापन करवाने की बात कह द्य उन्होंने ग्रामवासियों से समय-समय पर आयोजित होने वाली ग्राम सभा में सम्मिलित होने तथा गांव की आवश्यकता अनुसार विकास कार्य को प्राथमिकता देते हुए योजना बनाने का आग्रह किया।
3.जिले की बिछीवाड़ा परियोजना के सेक्टर गामड़ी अहाड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र आमलिया फला 2 पर यूनिसेफ दिल्ली से श्रीमती सिंथिया मैककैफ्री
सिंथिया मैककैफ्री भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि एवं लक्ष्मीनरसिंह राव कुडलिगी चिफ फिल्ड़ ऑफिस प्रोगाम सेक्शन जयपुर, राजस्थान एवं श्रीमती मीनाक्षी सिंह (पोषण) यूनिसेफ ने विजिटी के दौरान सीडीपीओ वर्षा खराड़ी सभी का स्वागत किया।
विजीटर्स द्वारा कार्यकर्ता से आंगनबाड़ी केंद्र पर की जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली एवं लर्निंग हब के बारे में कार्यकर्ता द्वारा अपनी क्षमतावर्धन के लिए कैसे कार्य कर रही है उसके बारे में जानकारी प्राप्त की गई। कार्यकर्ता माया यादव ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि मेरा केंद्र लर्निंग हब है और मेरे केंद्र से 6 केंद्र ओर जुड़े हैं हम सभी कार्यकर्ता महीने में एक से दो बार मिलते हैं और अपनी समस्याओं का समाधान करते हैं इस तरह से हम एक दूसरे से सीखते हैं।
महिला पर्यवेक्षक श्रीमती गीता जी ने विभाग की सेवाओं के बारे में जानकारी दी। आशा सहयोगिनी श्रीमती मंजुला प्रजापत, एएनएम अनीता खराड़ी ने एमसीएचएन एवं बच्चों लिए मेडिसिन के प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी देते हुए समझाया। कार्यकर्ता, ने बताया कि पोषण ट्रैकर के आने से अधिकतर रजिस्टर बंद हो गए हैं पहले बहुत सारे रजिस्टर में बार बार नाम लिखना होता था पोषण ट्रैकर के आने बाद काम आसान हो गया है। जिला समन्वयक सुदर्शन मिश्रा ने बताया सांस्कृतिकी संस्था जिले में एसएएम की समुदाय स्तर पर देखभाल के लिए कार्य कर रही है।
#Dungarpur #DungarpurNews #Sagwara #Bichhiwara #UdaipurRegion #Rajasthan #RajasthanNews #RajasthanGovernment #LocalNews #IndiaNews #Exam2026 #LabAssistantExam #RSMSSB #ExamWorkshop #GovernmentJobs #Recruitment2026
