भारतीय न्याय संहिता की वर्कशॉप का आयोजन किया

बार एसोसिएशन उदयपुर ने किया आयोजित 

 | 
BNS Workshop

उदयपुर 3 जुलाई 2024। देश में एक जुलाई से नया कानून लागू होने के बाद जिला बार एसोसिएशन कि ओर से बुधवार को भारतीय न्याय संहिता की वर्कशॉप का आयोजन किया गया।  

वर्कशॉप के उद्घाटन के अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सीजीएम राहुल चौधरी, एससी एसटी न्यायाधीश ज्योति के सोनी ने नए कानून के बारे में संक्षिप्त रुप में जानकारी प्रदान की। तीन दिनों तक चलने वाली इस वर्कशॉप मे पहले दिन नये क़ानून पर चर्चा कि गई।   

Bar Association Udaipur

इस मौके पर मुख्य वक्ता न्यायिक अधिकारी जितेंद्र गोयल, अजय मीणा, रविंद्र सोलंकी ने भारतीय दण्ड संहिता व भारतीय न्याय सहिता मे क्या समानता व क्या बदलाव आए उसके बारे में जानकारी दी।

बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी के अध्यक्ष भरत जोशी, उपाध्यक्ष बंशी लाल गवारिया, सचिव अक्षय शर्मा, वित्त सचिव पंकज तंबोली, लोकेश जैन के साथ कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। कल भारतीय साक्ष्य अधिनियम के वर्कशॉप का आयोजन होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News