RNT Medical College ने मनाया World No Tobacco Day


RNT Medical College ने मनाया World No Tobacco Day

प्रदेश की पहली Tobacco Cessation Clinic (TCC) की मदद से 106 लोगों ने छोड़ी तम्बाकू की लत  

 
MB hospital

Dr. RL Suman ने लोगों से तम्बाकू से दूर रहने की अपील 
  

उदयपुर - World No Tobacco Day  31 मई 2024 शुक्रवार को विभिन्न संस्थानों द्वारा मनाया गया। इसी कड़ी में शहर के Ravindra Nath Tagore (RNT) Medical College और MB Hospital द्वारा भी इस मनाया गया और इस उपलक्ष पर लोगों को तम्बाकू का सेवन नहीं करने और इस से होने वाले दुष्परणामों के बारे में अवगत कराया गया।  

इस मोके पर MB हॉस्पिटल के अधीक्षक Dr. RL Suman ने बताया की उदयपुर संभाग के सबसे बड़े गवर्नमेंट हॉस्पिटल MB Hospital को साल 2014-15 में No Tobacco Zone घोषित किया गया था उसके बाद उदयपुर में 31 मई 2023 को प्रदेश का पहला Tobacco Cessation Clinic की शुरुआत की गई थी। ताकि अगर किसी को तम्बाकू सेवन करने की लत है तो उसे उस लत से दूर किया जा सके, छुड़ाया जा सके।  

Dr. RL Suman ने बताया की तम्बाकू समाज में बढ़ रहे कैंसर की बीमारी का एक जाना माना कारण है, 90 से अधिक कैंसर तम्बाकू से होना अभी तक सामने आ चूका है। लेकिन कैंसर के अलावा भी कई और बीमारियां तम्बाकू से होती हे जैसे की कई किस्म की वस्क्युलर बीमारियां, महिलाओं में गर्भपात होना, प्री मेचुयर डिलीवरी होना। Dr. RL Suman ने कहा की नशा कोई भी हो अच्छा नहीं है चाहे वो तम्बाकू का नशा हो या फिर शराब का। 

UT

Dr. Suman ने बतया की Tobacco Cessation Clinic (TCC) की उदयपुर में शुरुआत होने के एक साल के अंदर करीब 1800 मरीजों का इलाज किया गया जिसमे से 106 मरीज ऐसे हैं जिन्होंने तम्बाकू का सेवन पूरी तरह से बंद कर दिया।  

Suman ने बताया की ये MB Hospital और RNT Medical College के लिए एक बड़ी उपलब्धि है की प्रदेश में तम्बाकू के लोगो को निजात दिलाने में एक मिसाल पेश की हैं।  

Dr.Suman ने कहा की शुरुआत में सारे विभागों को जागरूक करके सभी वार्डों में जा कर लोगों को जागरूक करना पड़ता था लेकिन अब जैसे जैसे लोगों में Tobacco Cessation Clinic के बारे में जानकारी पहुँच रही है वैसे वैसे लोग खुद ही चल कर Clinic पर आ रहे हैं और एक दिन में करीब 10 OPD रोज की होने लगी है।   

  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal