वल्लभनगर रेलवे स्टेशन पर दिशा व् दूरी सूचक बोर्ड पर धारता गाँव की गलत दूरी से राहगीर भ्रमित हो रहे हैं

बोर्ड पर धारता की दूरी 08 किलोमीटर लिखी हुई है लेकिन यहां से (वल्लभनगर रेलवे स्टेशन से) धारता की दूरी 3.5 किलोमीटर (साढ़े तीन किलोमीटर) के लगभग ही है।
 | 

वल्लभनगर रेलवे स्टेशन पर दिशा व दूरी सूचक बोर्ड लगा हुआ है, जिस पर गांवों के नाम के साथ दूरी भी लिखी हुई है। इस बोर्ड पर धारता गांव की तरफ जाने वाला दिशा सूचक व धारता की दूरी भी लिखी हुई है। बोर्ड पर धारता की दूरी 08 किलोमीटर लिखी हुई है लेकिन यहां से (वल्लभनगर रेलवे स्टेशन से) धारता की दूरी 3.5 किलोमीटर (साढ़े तीन किलोमीटर) के लगभग ही है। इस बोर्ड पर जो दूरी लिखी हुई है उससे राहगीर और ग्रामवासी भी भ्रमित हो रहे है कि इतनी दूरी कहां से हुई।

"जहां ये दिशा व दूरी सूचक बोर्ड लग रहा है वहां से (वल्लभनगर रेलवे स्टेशन से) धारता की दूरी 3.5 किलोमीटर (साढ़े तीन किलोमीटर) के लगभग ही है। यहां तक कि धारता गांव में जो सरकारी विद्यालय है वो गांव से बाहर खेमपुर रोड़ पर लगभग 1.5 किलोमीटर दूर है । वल्लभनगर रेलवे स्टेशन पर जहां ये दिशा सूचक व दूरी सूचक बोर्ड लगा हुआ है वहां से धारता गांव के विद्यालय की दूरी भी 05 किलोमीटर के लगभग ही है । तो इस बोर्ड पर धारता गांव की दूरी 08 किलोमीटर किस आधार पर लिखी हुई है यह तो विभाग ही बता सकता है।" - भुवनेश आमेटा (धारता निवासी)

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News