आध्यात्म को जानने स्पेन से भारत आए जेवियर उदयपुर पहुंचे

पिछले तीन माह से देश में पैदल यात्रा कर यहां के आध्यात्म को जानने की कोशिश कर रहे हैं

 | 
jayviyar visited tourism dept. in udaipur

स्पेन के बार्सिलोना निवासी जेवियर इन दिनों भारत में आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं। लद्दाख से कन्याकुमारी के लिए शुरू की गई यात्रा के तहत वह बुधवार को लेकसिटी पहुंचे। वह यहां जगदीश मंदिर से ओल्ड सिटी में घूमे। 

इस दौरान सूरजपोल स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय में उपनिदेशक शिखा सक्सेना से भेंट की। उन्होंने जेवियर को राजस्थान टूरिज्म के बारे में बताया। जेवियर ने बताया कि पिछले तीन माह से देश में पैदल यात्रा कर यहां के आध्यात्म को जानने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भारत को धार्मिक पर्यटन के रूप में विदेशों में काफी पसंद किया जा रहा है। यहां की आध्यात्म की कहानियां प्रेरित करती हैं। वह देश में अब तक 52 शक्तिपीठ में आधे से ज्यादा शक्तिपीठ, 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा कर चुके हैं।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News