यादवेंद्र सिंह रलावता तीसरी बार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष नियुक्त

जल्द ही पूरी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा

 | 

उदयपुर 3 सितंबर 2025। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने उदयपुर इकाई के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंघोली ने सर्वसम्मति से यादवेंद्र सिंह रलावता को तीसरी बार उदयपुर जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। 

यादवेंद्र सिंह रलावता की लगातार तीसरी बार इस पद पर नियुक्ति समाज में उनके प्रति अटूट विश्वास और सम्मान को दर्शाती है। यह निर्णय उनकी पिछली दो कार्यकालों की अभूतपूर्व सफलता और संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और मांडलगढ़ के पूर्व विधायक प्रदीप सिंह सिंघोली ने बताया कि यादवेंद्र सिंह रलावता ने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से समाज को एक नई दिशा दी है। वे समाज के वरिष्ठों के मार्गदर्शन में काम करते हुए युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहे हैं।

सिंघोली ने आगे कहा, "यादवेंद्र सिंह रलावता की कार्यशैली न केवल प्रदेश स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी सराहना का विषय रही है। केंद्रीय और राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सामूहिक रूप से उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है। हमें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उदयपुर की इकाई और भी मजबूत होगी और समाज की सेवा में नए आयाम स्थापित करेगी।"

यादवेंद्र सिंह रलावता की पुनः नियुक्ति पर समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इनमें डॉ. शिवदान सिंह जोलावास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह पहल, उदयपुर गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष रणविजय सिंह, महासभा के पूर्व महासचिव हेमेंद्र सिंह दवाणा, पूर्व उपाध्यक्ष रणवीर सिंह जोलावास, पूर्व मंत्री भानुप्रताप सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भाटी, पूर्व खेलमंत्री नाहर सिंह झाला, और मार्गदर्शक सदस्य राजेंद्र सिंह डेगाना शामिल हैं।

भंवर यादवेन्द्र सिंह रलावता ने सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जल्द ही पूरी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और समाज के उर्जात्मक एवं पूरी निष्ठा से कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी जाएगी । 

हेमेन्द्र सिंह दवाणा ने बताया यादवेंद्र सिंह रलावता का यह तीसरा कार्यकाल क्षत्रिय समाज के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक और कदम है।

#Udaipur #AkhilBhartiyaKshatriyaMahasabha #YadvendraSinghRalawata #CommunityNews #UdaipurUpdates #KshatriyaCommunity #UdaipurTimes

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal