उदयपुर के नए एसपी योगेश गोयल ने संभाला पदभार

गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया

 | 
sp yogesh goyal

उदयपुर 22 फरवरी 2024। राजस्थान में भजनलाल सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। उदयपुर में भी एसपी भवन भूषण यादव की जगह योगेश गोयल को लगाया है। 

गुरुवार को एसपी योगेश गोयल उदयपुर पहुंचे जहां पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया ।उसके बाद एसपी ने पदभार ग्रहण कर कहा कि उनकी प्राथमिकता अपराध पर अंकुश लगाना है। 

उन्होंने कहा कि  में उदयपुर शहर में 15 साल  पहले यहां सेवाए दी है यहां के लोगों से पूरी तरह वाकिफ हु बस कुछ परिवर्तन हुआ है उसे अधिकारियों से फीडबैक लेकर समझना है। 

एसपी गोयल ने कहा कि पहले जो अपराध होते थे उसमें और आज में कुछ फर्क तो पड़ा है लेकिन उनकी प्राथमिकता अपराध पर अंकुश लगाना है और आदिवासी क्षेत्रों में जो अपराध की घटनाएं होती है उन घटनाओं पर लगाम लगाना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News