उदयपुर 9 सितंबर 2020। परिवहन विभाग से जारी आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति इ-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से इच्छित मनपसंद गाड़ी नंबर के लिए आवेदन कर सकता है।
पंजीयन एवं जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा ने बताया की इच्छित पंजीयन क्रमांक प्राप्त करने के लिए कोई भी वाहन स्वामी परिवहन सेवा के इ-ऑक्शन पोर्टल पर दुपहिया वाहन और चार पहिया वाहन के लिए आवदेन कर सकता है।
इन सीरीज़ में कर सकते है आवेदन
दुपहिया - वर्तमान में चार रही सीरीज़ RJ 27 AB से अग्रिम तीन सीरीज़ RJ 27 AC, RJ 27 AD, RJ 27 AE तक
गैर परिवहन यान (पांच सीट तक) - वर्तमान में चल रही सीरीज़ RJ 27 CJ से चार अग्रिम सीरीज़ RJ 27 CK, RJ 27 CL, RJ 27 CM, RJ 27 CN तक
गैर परिवहन यान (पांच सीट से अधिक) - वर्तमान में चल रही सीरीज़ RJ 27 UB से चार अग्रिम सीरीज़ RJ 27 UC, RJ 27 UD, RJ 27 UE, RJ 27 UF तक