उदयपुर में खदान में डूबने से युवक की मौत

सुखेर क्षेत्र में मेवाड़ माइंस की खदान में नहाने गया 20 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा, 9 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने शव निकाला।

 | 
Rescue team recovering body of youth from Mewar Mines quarry near Kukdeshwar Mahadev in Udaipur after a 9-hour operation.

उदयपुर 15 मई 2026 - खदान में डूबने से युवक की मौत, 9 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में स्थित कुकड़ेश्वर महादेव के पास मेवाड़ माइंस की खदान में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम ने करीब 9 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव बाहर निकालकर पुलिस को सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार शोभागपुरा निवासी तरुण गमेती (20)

गमेती दो दिन पूर्व अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के लिए कुकड़ेश्वर महादेव क्षेत्र में गया था। इस दौरान सभी दोस्त मेवाड़ माइंस की खदान में नहाने उतरे।

बताया जा रहा है कि तरुण को तैरना नहीं आता था और अचानक वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। घटना के बाद दोस्तों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर डूबने की सूचना पुलिस को दी गई। गुरुवार सुबह सुखेर थाना अधिकारी को मामले की जानकारी मिलने पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने गुरुवार को करीब 6 घंटे तक खदान में युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद शुक्रवार सुबह 7 बजे दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव खदान से बाहर निकाल लिया।

मृतक की पहचान तरुण गमेती पुत्र जगदीश गमेती निवासी शोभागपुरा के रूप में हुई। शव को पुलिस थाना सुखेर को सुपुर्द कर दिया गया है। रेस्क्यू टीम में गोताखोर विजय नकवाल, भवानी शंकर वाल्मीकि, रवि शर्मा, नरेश चौधरी, विपुल चौधरी, प्रकाश राठौड़, दिनेश खटीक, चालक सुरेश सालवी और बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया मौजूद रहे।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurBreaking #Sukher #MewarMines #KukdeshwarMahadev #Shobhagpura #UdaipurUpdates #RajasthanPolice #CivilDefence #UdaipurLocalNews #UdaipurCity #RajasthanBreaking #LakeCityNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News