दूध तलाई में डूबा युवक

नहाते समय डूबा युवक, मौके पर पहुंची पुलिस 

 | 
ut

उदयपुर 17 जून 2022 । शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में आने वाले दूध तलाई तालाब में उस समय हड़कंप मच गया जब 18 वर्षीय रेलवे कॉलोनी निवासी जितेंद्र चौहान पुत्र प्रतापसिंह चौहान के डूबने की सूचना मिली। 

युवक के डूबने की सूचना पर घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आपदा विभाग की टीम को मौके पर बुलाया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह चौहान अपने भाई नोडी के साथ घर से यह कहकर निकला की कोचिंग पढ़ाई पर जा रहा हूं, लेकिन दोनों ही भाई दूध तलाई पर पहुंच गए। जितेंद्र नहाने के लिए दूध तलाई में कूदा और डूब गया। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया की जितेंद्र को तैरना आता है लेकिन दूध तलाई में कंटीली झाड़ियों के चलते उसमे फंसा और डूब गया होगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News