नहाने के लिए तालाब में उतरे कोटा के युवक की मौत

बारापाल तालाब में हुआ हादसा

 | 
drowning

मृतक और उसके साथी किसी को तैराकी नहीं आती थी 

सिविल डिफेन्स की टीम ने 45 मिंट की मेहनत कर ढूढ़ा शव 

उदयपुर 21 फ़रवरी 2022। जिले के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के बारापाल स्थित तालाब में नहाने के लिए पानी में उतरे कोटा निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई।  युवक अपने चार स्थितयो के साथ जावर माता से प्रसादी से लौट रहा था। 

मृतक युवक 35 वर्षीय अशोक वैष्णव पुत्र विनोद वैष्णव इटावा कोटा का रहने वाला था, उदयपुर में रीको कलड़वास स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में कार्यरत था। एक सहकर्मी की जावर माता में प्रसादी में हिस्सा लेने अपने चार साथियो के साथ गया हुआ था ,वापसी में लौटते समय बारापाल स्थित तालाब में नहाने के लिए उतरा था। 

मृतक और उसके साथी किसी को तैराकी नहीं आती थी 

मृतक और उसके साथी किसी को तैराकी नहीं आती थी फिर भी युवक नहाने के लिए पानी में उतर गया। नहाते नहाते अचानक गहराई आने पर पानी में डूब गया। चूँकि साथियो में से किसी को तैराकी नहीं आती थी अतः कोई बचा नहीं पाया। हालाँकि साथियो ने शोर भी मचाया लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद साथियो ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। 

सिविल डिफेन्स की टीम ने 45 मिंट की मेहनत कर ढूढ़ा शव 

हादसे की सूचना मिलने पर गोवर्धन थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल रामलाल मीणा मौके पर पहुंचे। पहले स्थानीय लोगो की मदद से शव को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया जिसने 45 मिनट तक मशक्कत कर शव को पानी से बाहर निकाल कर एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीँ परिजनो को सूचित कर दिया गया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News