नागौर का युवक किराए के कमरे में मिला मृत
कालका माता रोड पर किराए का कमरा लेकर रह रहा था युवक
उदयपुर 3 जनवरी 2022 । प्रताप नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कालका माता रोड पर किराए का कमरा लेकर रह रहे एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस व परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार नागौर निवासी हाल आदर्श नगर कालका माता रोड कालका माता रोड मृतक मुकेश चौधरी किराए पर कमरा ले कर रह रहा था।
कल शाम को नागौर से मृतक के परिजनों ने फोन किया था इस पर जब मृतक ने फोन नहीं उठाया तो परिजनों ने उदयपुर में ही रह रही एक महिला रिश्तेदार को फोन किया इस पर महिला मृतक के रूम पर पहुंची तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है खिड़की से झांक कर देखने पर महिला ने देखा की युवक पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर लटका हुआ है।
इस महिला ने परिजनों को और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के कहने पर पुलिस ने मृतक को फंदे से नहीं उतारा और परिजनों के आने पर ही मृतक को फंदे से उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भिजवाया। हालाँकि फिलहाल घटना के पीछे की कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस इसकी जाँच कर रही है।
