जिप लाइन, रिंग रोड का लोकार्पण रविवार को
निगम एवं यूडीए आयुक्त ने किया निरीक्षण
उदयपुर,12 सितंबर 2025 - रविवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा दूध तलाई स्थित जिप लाइन एवं पिछोला रिंग रोड का लोकार्पण किया जाएगा।
कार्यक्रम के पूर्ण निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना एवं यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि रविवार को उदयपुर शहर वासियों के साथ शहर में आने वाले पर्यटकों को एक और नई सौगात मिलने जा रही है।
दूध तलाई पर वॉटर स्पोर्ट्स एडवेंचर के बाद निगम द्वारा तैयार जिप लाइन का लोकार्पण पंजाब राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया द्वारा किया जाएगा। माणिक्य लाल वर्मा पार्क से दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक का होगा रोमांचित सफर।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि दूध तलाई स्थित माणिक्य लाल वर्मा पार्क से दीनदयाल उपाध्याय पार्क के बीच जिप लाइन का निर्माण नगर निगम द्वारा किया गया है जिसकी लंबाई 630 मीटर है जो दूध तलाई के ऊपर से गुजरेगी। शहरवासियों के साथ यहां आने वाले पर्यटक 40 फीट ऊपर से रोमांचित नज़ारे का लुफ्त ले सकेंगे।
सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम, आयुक्त ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण। रविवार को लोकार्पित होने वाले जिपलाइन का नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने निरीक्षण किया इस दौरान निगम अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी, अधिशासी अभियंता शशि बाला सिंह, अखिल गोयल, लखन लाल बेरवा, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
आयुक्त ने जिप लाइन के दोनों छोर पर किए गए निर्माण एवं कार्य प्रणाली के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर संचालन के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए, सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा संकेतक बोर्ड के साथ ही संचालन निगम द्वारा तय शर्तों के अनुसार ही करने हेतु पाबंद किया है। रिंग रोड का किया निरीक्षण।
रविवार को जिपलाने के साथ रिंग रोड का भी लोकार्पण किया जाएगा इस हेतु नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना एवं उड़िया आयुक्त राहुल जैन संयुक्त रूप से अधीनस्थ अधिकारियों के साथ रिंग रोड का निरीक्षण कर वहां की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं इसी के साथ सड़क के पास पड़े भराव को हटवा कर गंदगी साफ करने के निर्देश भी दिए हैं।
