हेडगेवार फिल्म में नज़र आएंगे उदयपुर के देव मेनारिया

मेनारिया आरएसएस प्रमुख हेडगेवार के घनिष्ठ मित्र गनु की भूमिका निभाएंगे

 | 
dev menariya

उदयपुर​ के मेनार गांव के देव मेनारिया आने वाली फिल्म "हेडगेवार" में नजर आएंगे। मेनारिया आरएसएस प्रमुख हेडगेवार के घनिष्ठ मित्र गनु की भूमिका निभाएंगे। गनु ने हेडगेवार के साथ मिलकर आरएसएस संघ का निर्माण करवाया। 

hedgewar

बॉलीवुड अभिनेता देव मेनारिया ने बताया फ़िल्म डॉक्टर हेडगेवार की शूटिंग ओर मुहूर्त नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना 27 दिसंबर 1925 को नागपुर में की गई थी। फ़िल्म के मुहुर्त पर भारत के रोड ट्रांसपोर्ट एवं हाइवे मिनिस्टर नितिन गड़करी चीफ़ गेस्ट थे। 

hedgewar

देव मेनारिया ने बताया की संघ के पहले आरएसएस अध्यक्ष केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन को फिल्माया जा रहा है। फ़िल्म डायरेक्टर सनी मंडावरा, प्रोड्यूसर जयानंद शेट्टी, कैमरामैन मिनेंद्र और सूपर विजन प्रोड्यूसर चंचल कुमावत तथा लाइन प्रोड़ूसर सज्जन सिंह, असिस्टंट डाइरेक्टर उर्वशी की फिल्म में लेकसिटी उदयपुर के अभिनेता देव मेनारिया इस फ़िल्म  में डॉक्टर हेडगेवार के प्रिय मित्र गनु की भूमिका निभा रहे हैं।  

dev menariya

देव मेनारिया ने कहा कि गनु  न सिर्फ डॉक्टर हेडगेवार के बचपन के मित्र थे बल्कि उन्होंने हेडगेवार के साथ मिलकर आरएसएस संघ का निर्माण करवाया।   उनकी बायोपिक करने पर वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रह है। इस फ़िल्म में सह कलाकार राज के पुरोहित जो अन्ना सोहनी की भूमिका में, हरीश गवाई अस्तभुजा मिश्रा, विपिन सिंह, सागर सुमन, संतोष हीरासिंघानी, विक्रान्त सिंह ठाकुर है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News