केबीसी में अमिताभ बच्चन से मिले उदयपुर के इफ्तिखार रंगवाला, प्रसारण 14 दिसम्बर को

एशियन पेंट्स के प्रतिनिधि के रूप में जाने का मौका मिला

 | 
iftikhar rangwala

उदयपुर 10 दिसंबर 2022 । शहर के युवा उद्यमी इफ्तिखार रंगवाला बॉलीवुड के महानायक 'बिग बी' अमिताभ बच्चन से मिले। अवसर था ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में एशियन पेन्ट्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम का। जहां पेन्ट्स के प्रतिनिधि के तौर पर उन्हें बुलाया गया और अवार्ड प्रदान किया गया। 

इस कार्यक्रम का प्रसारण आगामी 14 दिसम्बर को होगा। जिसके ऑडीशन कुछ दिन पूर्व मुंबई में हुए। कार्यक्रम में देशभर से एशियन पेन्ट्स के टॉप मोस्ट प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें राजस्थान से भी तीन प्रतिनिधि शामिल हुए इसमें उदयपुर से केवल इफ्तिखार रंगवाला है। 

पहले इन प्रतिनिधियों को हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ खेलने का मौका मिलने वाला था लेकिन एनवक्त में कार्यक्रम में बदलाव हुआ और केवल उन्हें ट्राफी प्रदान की गई। यह कार्यक्रम बच्चों पर आधारित होगा। जिसके अंत में सभी प्रतिनिधि अमिताभ बच्चन ‘बिग बी’ के हाथों सम्मानित होंगे। 

इफ्तिखार रंगवाला बोहरा समुदाय से है और उनकी उदयपुर में मेवाड़ पेन्ट्स के नाम से फर्म है। इफ्तिखार ने बताया कि अमिताभ से हुई संक्षिप्त मुलाकात के दौरान जब उन्होंने बताया कि वे उदयपुर से है तो उन्होनें भी उदयपुर में एक निजी फर्म के उद्घाटन समारोह व खुदा गवाह फिल्म की शूटिंग के दौरान उदयपुर की यादों को बताया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News