भोपाल में सम्मानित होंगे इकबाल सक्का

भारत भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा

 | 
Iqbal Sakka

उदयपुर 21 मार्च 2022। उदयपुर के ख्यातनाम स्वर्ण शिल्पकार इकबाल सक्का को 10 अप्रेल को भोपाल में फिल्म अभिनेता राजीव वर्मा के आतिथ्य में भारत भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 

देश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित बाल विकास, बाल शिक्षा, महिला सुरक्षा, समाजसेवा, कला क्षेत्र व सामाजिक कार्य करने वाली विभूतियों को हर वर्ष एंटी हरासमेंट फाउंडेशन भोपाल द्वारा सम्मानित किया जाता है। सक्का को कला के क्षेत्र में कई रिकॉर्ड बनाने पर इस अवार्ड के लिए चयन हुआ है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News