सुखवाल को कराटे में मिला लाईफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड

अमेरीका से कराटे में पीएचडी करने वाले सुखवाल देश के प्रथम डिग्री होल्डर कोेच है

 | 
Mukesh Sukhwal

उदयपुर। एशिया ओकानोवा गो-जू-रियू कराटे डो फेडरेशन के ग्रान्ड मास्टर सोेके हेन्शी के.अनन्थन के सानिध्य में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय पुरूस्कार वितरण समारोह में उदयपुर के अन्तर्राष्ट्रीय कोच क्योशी डॉ. मुकेश सुखवाल को लाइफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ऑल इंडिया यो-साई-गो-जू-रियू के राष्ट्रीय सचिव क्योशी करणसिंह चौहान ने बताया कि अमेरीका से कराटे में पीएचडी करने वाले सुखवाल देश के प्रथम डिग्री होल्डर कोेच है। 

डॉ मुकेश सुखवाल ने अपने करियर साउथ एशियन,एशियन, वर्ल्ड चेम्पियनशीप में भारत का प्रतिनिधित्व एवं अनेक अन्तर्राष्ट्रीय उच्च उपलब्धियों को अपने करियर में हासिल किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News