MLSU में अध्यक्ष पद से खड़े हुए प्रवीण ने किया रैली का आयोजन

राजनीति से जुड़े उम्मीदवार लगातार शक्ति प्रदर्शन करते हुए छात्र हितों के मुद्दों को उठा रहे हैं

 | 
RALLY

छात्र संघ चुनाव को लेकर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में चुनाव को लेकर राजनीति से जुड़े उम्मीदवार लगातार शक्ति प्रदर्शन करते हुए छात्र हितों के मुद्दों को उठा रहे हैं।

अध्यक्ष पद हेतु खड़े हुए उम्मीदवार प्रवीण तेली ने आज विशाल रैली का आयोजन किया यह रैली शहर के अलग-अलग इलाकों में होते हुए मोहनलाल सुखड़िया विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंची जहां मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के डीन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाली छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर कॉलेज प्रशासन को अवगत कराया गया। रैली के दौरान बड़ी तादाद में अध्यक्ष पद उम्मीदवार प्रवीण तेली के समर्थक मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News