उदयपुर के साहित्यकार नीरज जैन सरस, भोपाल लघुकथा पर्व में सम्मानित

लघुकथा में उनके महत्वपूर्ण योगदान हेतु सम्मानित किया गया

 | 
neeraj jain

उदयपुर। भोपाल में एक दिवसीय लघुकथा पर्व में 19 जून को उदयपुर के साहित्यकार नीरज जैन (सरस) को लघुकथा में उनके महत्वपूर्ण योगदान हेतु सम्मानित किया गया। 

हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार, कुशल पत्रकार, प्रथम कहानी लेखक व स्वतंत्रता सेनानी माधवराव सप्रे के जन्मदिवस पर आयोजित लघुकथा पर्व के अंतर्गत माधवराव सप्रे संग्रहालय में अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन में सरस को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नीरज जैन एवं रूपल उपध्याय द्वारा लिखित व कान्ता रॉय द्वारा संपादित एक कहानी संग्रह 'फूल बुरांश के' का विमोचन भी किया गया, जिसे हिंदी साहित्य के वरिष्ठ लेखक गोकुल सोनी, अनिल मीत, निहाल चंद, अंतरा करवड़े, सुभाष 'नीरव', अशोक भाटिया व बलराम अग्रवाल ने विमोचित किया।

विश्व भाषा अकादमी की राजस्थान इकाई के सक्रीय सदस्य नीरज 'सरस' की लघुकथाएं प्रभावित करने वालीं और समसामयिक समाज के प्रतिबिम्ब सरीखी हैं। उनके कहानी संग्रह की कहानियों के विषय समाज के विभिन्न आयामों से अनुभव प्राप्त कर लिखे गए हैं। यह कार्यक्रम लघुकथा शोध केंद्र भोपाल द्वारा आयोजित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News